असमानता, अनिश्चितता और दंडमुक्ति की भावना से घिरे वर्तमान दौर में, मौजूदा हालात को यूँ ही जारी नहीं रहने दिया जा सकता है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को यूएन जनरल डिबेट के उदघाटन सम्बोधन में विश्व नेताओं से कहा कि दुनिया देख रही है और हमें इतिहास में साझा मूल्यों, सिद्धान्तों और सही पक्ष के साथ खड़ा होना होगा.