भारत को टी20 विश्व कप और चैपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 7 मई 2025 को इस धुरंधर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सबको इसकी जानकारी दी. उनकी एक फैन इस खबर को सुनने के बाद फूट फूट कर रोने लगी. इस छोटी लड़की की चाहत अपने चहेते कप्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी उठाते देखना थी.