रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. रोहित ने टेस्ट से संन्यास लेकर टीम इंडिया को भंवर में छोड़ दिया है. भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करने वाली है जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. रोहित की जगह टीम इंडिया में भरना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा.