BSE Share Price: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयरों का भाव आज 7 मई को शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी तक उछलकर 6,847.50 रुपये तक पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई। BSE ने बताया कि मार्च तिमाही के दौरान उसके शुद्ध मुनाफे में 362% की बढ़ोतरी हुई और यह 494 करोड़ रुपये पर पहुंच गया