Operation Sindoor News: जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर ने कहा कि बहावलपुर में भारतीय मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी करते हुए मंगलवार (6 मई) देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं