श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)) और अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने सरकार के साथ साझेदारी में, टिकाऊ पुनर्वास एवं पुनर्गठन (EDRR) शुरू की है, जिसके तहत पुनर्वासित समुदायों के लिए स्थाई जीविका का निर्माण करने और उन्हें समाज में फिर से एकीकृत करने में मदद की जाती है. इसी पहल की लाभार्थी, अरुंधवामाला की कहानी, दशकों के विस्थापन और अनिश्चितता के बाद, उम्मीद, सहनसक्षमता और सामुदायिक समर्थन की ताक़त की कहानी है.