Operation Sindoor Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आंतकी हमले का बदला भारत ने मंगलवार (6 मई) रात ले लिया। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के लगभग एक पखवाड़े बाद मंगलवार रात को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में 9 आतंकी शिविरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हमला किया। इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तोएबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने रात भर ऑपरेशन की निगरानी की। लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ