Operation Sindoor: पहलगाम में आतंकियों ने पहली बार पर्यटकों को निशाना बनाया था और इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा था और युद्ध की आशंका भी जताई जा रही थी। अब भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला करते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है