Tue Sep 24 2024 02:15:03 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
अनुप्रिया पटेल का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे विपक्षी नेताओं, खासकर राहुल गांधी को यह समझने की जरूरत है कि विपक्ष के नेता के तौर पर उनकी भूमिका सरकार की आलोचना करना है, लेकिन यह भूमिका देश के भीतर होनी चाहिए। जब वह विदेश जाएं तो उन्हें सिर्फ वही बातें कहनी चाहिए जिससे हमारे देश का सम्मान बढ़े। मेरी राय में भारत के लोकतंत्र के खिलाफ या भारत के खिलाफ बयानबाजी करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
Tue Sep 24 2024 01:58:05 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
रांची में चुनाव आयोग की बैठक
आगामी चुनाव के मद्देनगर रांची में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. संधू के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
Tue Sep 24 2024 01:57:42 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। वह नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद 25 सितंबर को नासिक और कोल्हापुर में बातचीत करेंगे।
Tue Sep 24 2024 01:57:33 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
अमेरिका से वापस लौट रहे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न करके दिल्ली के लिए रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर और क्वाड लीडर्स समिट में भाग लिया। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।