सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान को कोई मौका ना मिले इसके लिए हथियारों का ठोस इतंजाम भी किया जा रहा है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि फिरोजपुर कैंटोनमेंट में कंप्लीट ब्लैकआउट का रिहर्सल किया गया है। भारत ने रूस से Igla-S मिसाइल खरीदी हैं। सेना ने 48 लॉन्चर और 90 VSHORADS (IR) के लिए टेंडर जारी किया है