Stock Market Outlook: शेयर बाजार लगातार तीन हफ्तों से हरे निशान में बंद हो रहा है। इस हफ्ते कई बड़े फैक्टर बाजार की दिशा को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इनमें फेडरल रिजर्व का ब्याज दर पर फैसला, कंपनियों के तिमाही नतीजे और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। आइए जानते हैं कि तकनीकी नजरिए बाजार में तेजी का संकेत दे रहे हैं या गिरावट का?