टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की लव स्टोरी फिल्मी है. लगभग साढे़ 4 साल तक डेट करने के बाद मुकेश ने चचेरे भाई की साली से शादी कर ली. मुकेश बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं. उन्होंने बेहद कम समय में अपनी जगह टीम इंडिया में बनाई. 2 साल पहले मुकेश ने छपरा के बनियापुर के बेरुई गांव निवासी सुरेश सिंह की बेटी दिव्या सिंह से शादी की थी.