PBKS vs LSG Live Score: IPL 2025 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम में इस सीजन का यह पहला मुकाबला है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों को ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है। पॉइंट्स टेबल में पंजाब 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं लखनऊ 10 अंकों के साथ 6वें स्थान पर है