Indian Bank Q4 Results: इंडियन बैंक ने शनिवार 3 मई को वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़कर 2,956 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक को 2,247 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था