Stock market : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने कहा कि तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी अपने अहम शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे तेजी के रुझान को और मजबूती मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि डेली आरएसआई ने हाल ही में 60 के करीब सपोर्ट हासिल किया है और उसके बाद इसमें उछाल देखने को मिला है