Goa Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में हर साल श्री लैराई यात्रा आयोजित होती है। इसमें 50 हजार से अधिक भक्त शामिल होते हैं। इस बार सदियों पुरानी इस परंपरा के दौरान आज शनिवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 7 की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए पीड़ितों के साथ सहानुभूति जताई है