यह पहली बार है जब इसरो नासा के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक काम करेगा। चार लोगों वाली एक्सिओम मिशन-4 की उड़ान 29 मई को रात 10:33 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से होगी और यह मिशन 14 दिन तक धरती के लोअर ऑर्बिट में रहेगा। गगनयान के लिए चुने गए भारतीय वायु सेना के अधिकारी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन में स्पेस एक्स का यान उड़ाएंगे