National Herald Case: सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के खिलाफ हाल में चार्जशीट दाखिल करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2021 में अपनी जांच शुरू की थी। यह मामला तब शुरू हुआ था जब एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 26 जून 2014 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से दायर एक निजी शिकायत पर संज्ञान लिया था