Suhas Shetty Mangaluru Murder Case: पुलिस के अनुसार, सुहास शेट्टी अपने साथियों के साथ एक वाहन में यात्रा कर रहा था, तभी कथित तौर पर एक कार और एक पिकअप वाहन में सवार पांच-छह हमलावरों ने उसे रोक लिया। पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने शेट्टी पर घातक हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत एजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई