(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi-NCR Heavy Rain: शुक्रवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।