WAVES 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार 1 मई को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वह क्रांतिकारी शक्ति बन चुका है, जो सपनों और वास्तविकता के बीच की सीमाओं को मिटा रहा है। उन्होंने कहा, “AI जिस तरह से मनोरंजन उद्योग को बदल रहा है, वह उस परिवर्तन से सौ गुना बड़ा है जो मूक फिल्मों के युग में कैमरों के आगमन से हुआ था।”