Pahalgam Terror Attack: आतंकवादी 22 अप्रैल के हमले से दो दिन पहले बैसरन घाटी में मौजूद थे, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। यह भी मालूम चला है कि चार ओवरग्राउंड वर्करों (OGW) ने आतंकवादियों को घटनास्थल की रेकी करने में मदद की थी। पहलगाम आतंकी हमले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही अधिकारियों ने अब तक लगभग 20 OGW की पहचान कर ली है, जबकि कुछ को गिरफ्तार भी किया गया है