ऐसे समय में जब पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर है, पाकिस्तान ने आईएसआई चीफ को एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। आईएसआई चीफ असीम मलिक अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भी हैं। जानिए कि दोनों पदों का जिम्मा एक ही शख्स को देने का क्या मतलब है और असीम मलिक कौन हैं जिन्हें दोहरी जिम्मेदारी मिली है