30 अप्रैल, 1965 को कोलकाता में जन्मे खेमका ने 1988 में IIT खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में B.Tech की, इसके बाद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) से कंप्यूटर साइंस में PhD और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और फाइनेंस में विशेषज्ञता के साथ MBA किया। अपनी सर्विस के दौरान ही उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से LLB पूरी की।