केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद ब्रीफिंग में बताया कि राष्ट्रीय जनगणना के साथ ही जातीय जनगणना भी कराई जाएगी। वैष्णव ने कहा कि जनगणना में ही जातियों की जनगणन भी होगी। उन्होंने विपक्ष पर जातिगत सर्वे का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय राजनीतिक मामलों की समिति (CCPA) की बैठक में यह निर्णय लिया गया