Pakistan Ceasefire Violation: कल सुबह तक पाकिस्तानी सेना केवल नियंत्रण रेखा पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही थी, लेकिन अब उसने जम्मू के परागवाल सेक्टर में कल रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन कर स्थिति को और बिगाड़ दिया है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने लगातार छठी रात जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की