सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने लंबे समय के इंतजार के बाद वित्त वर्ष 2025 की कमाई के लिए ITR का फॉर्म 1 और फॉर्म 4 जारी कर दिया है। उम्मीद है कि बाकी फॉर्म भी जल्द ही नोटिफाई हो जाएंगे। हालांकि जो फॉर्म जारी हुए हैं, उसमें खास बात ये है कि कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं, कि अब कुछ टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने के लिए ITR-1 फॉर्म का रास्ता खुल गया है