(खबरें अब आसान भाषा में)
Khandwa News: खंडवा में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में इंदौर के 11 वर्षीय आदिविक गुप्ता ने अंडर-11 वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया. तीन साल की उम्र में शतरंज की शुरुआत करने वाले आदिविक की इंटरनेशनल रेटिंग 1431 है. उनका सपना है कि वे ग्रैंड मास्टर बनें और भारत का नाम रोशन करें.