ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला के बीच दोस्ती टूटने के कगार पर है। सूत्रों के मुताबिक, सैम ऑल्टमैन और सत्य नडेला के बीच माइक्रोसॉफ्ट की ओर से OpenAI को मुहैया कराने जाने वाली कंम्यूटिंग शक्ति, OpenAI की तकनीकों और मॉडल तक माइक्रोसॉफ्ट की पहुंच और ह्यूमन इंटेलीजेंस जैसी क्षमताओं वाली AI सिस्टम के विकास को लेकर मतभेद गहरे हो गए हैं।