Infosys Trainees Lay off: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस से 195 और ट्रेनीज की छुट्टी हो गई है। ये ट्रेनीज 680 के बैच में से थे और इन्हें इनटर्नल एसेसमेंट में फेल होने के चलते बाहर किया गया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इसकी मेल 29 अप्रैल को भेजी थी। इंफोसिस में फरवरी से लेकर अब तक चौथी बार ट्रेनीज की छंटनी हुई है