वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 14 साल हो लेकिन जो कारनामा उन्होंने अंजाम दिया उससे आईपीएल में खेलने वाले तमाम भारतीय से वो आगे निकल गए. महज 35 बॉल पर सेंचुरी ठोकने के साथ ही टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक मारने वाले भारतीय खिलाड़ी बने. सूर्यवंशी की यह पारी जिसने भी देखी वो हैरान रह गया. उन्होंने वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और वीरेंद्र सहवाग को भी खास संदेश दिया.