Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक बनाकर आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।अपनी धमाकेदार पारी में वैभव ने 7 चौके और 11 छक्के लगाए। बता दें मेगा ऑक्शन में 14 साल के इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब वह आईपीएल के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं