Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक और कदम उठाते हुए भारत सरकार ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज सहित कई न्यूज चैनलों की भारत में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर भी बैन लगा दिया गया है