Pahalgam Terror Attack: पिछले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी समूह की भूमिका सामने आने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और खराब हो गए हैं