साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने 30 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया. मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बॉश का आईपीएल डेब्यू कराया. इस खिलाड़ी पर पीसीबी ने पीएसएल में खेलने पर बैन लगाया है. कॉर्बिन बॉश ने पीसीबी को ठेंगा दिखाकर पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने की प्राथमिकता दी.