संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने आगाह किया है कि यूक्रेन के शहर, पिछले सप्ताह हुए घातक मिसाइल व ड्रोन हमलों से उबरने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, लड़ाई के अग्रिम मोर्चों पर रूसी सैन्य बलों के हमले निरन्तर जारी हैं, जिसकी वजह से आम नागरिक विस्थापित हो रहे हैं और मानवीय आवश्यकताओं में उछाल दर्ज किया जा रहा है.