Landslides in North Sikkim: नॉर्थ सिक्किम में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते करीब 1,000 पर्यटक विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी ट्रैवल परमिट रद्द कर दिए हैं। इलाके में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते भूस्खलन को देखने को मिल रहे हैं। इलाके के सभी पर्यटन मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।