Pahalgam Terror Attack News: पाकिस्तान ने गुरुवार (24 अप्रैल) को कहा कि वह नियंत्रण रेखा (LOC) स्थापित करने वाले शिमला समझौते को निलंबित करेगा। साथ ही भारत के साथ सभी द्विपक्षीय व्यापार रोकेगा और वाघा-अटारी सीमा के अपने हिस्से को बंद कर देगा। इसके अलावा पाकिस्तान ने सभी भारतीयों को देश छोड़ने को कहा है