पीढ़ियों में एक बार मिलने वाला अवसर है – भविष्य का शिखर सम्मेलन, जो रविवार को यूएन मुख्यालय में प्रातः शुरू हो रहा है. इस शिखर बैठक में शिरकत करने के लिए विश्व हस्तियाँ मुख्यालय पहुँच गई हैं. इस अनोखी विश्व पंचायत में, दुनिया में बहुपक्षीय व्यवस्था को नया आकार देने और मौजूदा संकल्पों को निभाने व दीर्घकालीन चुनौतियों के समाधान तलाश करने के लिए, मानवता को एक नए रास्ते की तरफ़ ले जाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी.
इस शिखर सम्मेलन का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है…