FIIs turns buyers: अक्टूबर 2024 से लगातार फरवरी 2025 तक नेट सेलर्स रहने के बाद मार्च महीने के आखिरी दिनों में विदेशी निवेशकों ने ताबड़तोड़ खरीदारी की। इसके चलते मार्च महीने में ₹2,014.18 करोड़ की नेट खरीदारी के साथ वे नेट बायर्स बने। हालांकि अप्रैल में फिर लगातार बिकवाली शुरू की लेकिन फिर 15 अप्रैल से माहौल बदला और FIIs ने 22 अप्रैल तक यानी लगातार 5 कारोबारी दिनों में ₹17,930.74 करोड़ की नेट खरीदारी कर डाली