भारत के धार्मिक ग्रन्थ ‘भगवद गीता’ और ‘नाट्यशास्त्र’ को इस वर्ष यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर, (‘Memory of the World’ Register) में शामिल किया गया है. पिछले सप्ताह जोड़े गए 74 नए प्रलेखित विरासत संग्रह के साथ अब पंजीकृत संग्रहों की कुल संख्या 570 हो गई है. यह रजिस्टर, पुस्तकों, पांडुलिपियों, मानचित्रों, फोटो, ध्वनि या वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी प्रलेखित विरासत की रक्षा करता है, और यह सुनिश्चित करता है कि मूल्यवान अभिलेखागार और पुस्तकालय संग्रह संरक्षित एवं सुलभ हों.