(खबरें अब आसान भाषा में)
वित्तीय समर्थन में कटौती और सहायता आपूर्ति की क़िल्लत की वजह से अप्रैल महीने के अन्त तक, इथियोपिया में साढ़े 6 लाख कुपोषित महिलाओं व बच्चों के लिए जीवनरक्षक उपचार रुक जाएगा. संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने मंगलवार को बताया कि देश में राहत कार्य अब दरकने के कगार पर पहुँच गया है.