Karnataka EX DGP Murder Case: बिहार निवासी कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश बेंगलुरु स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला आवास के ग्राउंड पर खून से लथपथ मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ओम प्रकाश का घर पर लंच के दौरान अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। बाद में यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि उनकी हत्या कर दी गई