India Weather Update Today: दिल्ली में बीते दिनों बारिश और आंधी-तूफान के बाद अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। 22 और 23 अप्रैल को राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान पारा 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली के साथ ही साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज गर्मी पड़ेगी