वीरेंद्र सहवाग का आईपीएल में खेल रहे विदेशी क्रिकेटर्स पर गुस्सा फूट पड़ा है. सहवाग ने खासतौर पर ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टोन का नाम लिया जो इस आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं. वीरू ने कहा कि ये विदेशी खिलाड़ी भारत में हॉलीडे मनाने आते हैं. ट्रॉफी जीतना इनका मकसद नहीं होता.ये फ्रेंचाइजी से पैसा लेते हैं और यहां छुट्टियां मनाते हैं. टीम की हार जीत से इनको फर्क नहीं पड़ता.