US President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जनता फिर से सड़क पर उतर आई है। सभी 50 राज्यों के लोग ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें टैरिफ वॉर और सरकारी नौकरियों से छंटनी समेत कई मुद्दे शामिल हैं। इस आंदोलन का नाम 50501 नाम दिया गया है। जिसका मतलब ’50 विरोध प्रदर्शन, 50 राज्य, 1 आंदोलन’ है