इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने देशभर में चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाकर की जा रही ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी को लेकर जनता को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ये साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइटों, भ्रामक सोशल मीडिया पेजों, फेसबुक पोस्ट्स और गूगल जैसे सर्च इंजनों पर चलने वाले पेड विज्ञापनों के जरिए लोगों को धोखा दे रहे हैं