दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के हुए चार मंजिला इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मलबे से कुल 22 लोगों को निकाला गया, जिसमें से कुछ घायलों का इलाज जारी है। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं