RR vs LSG Live Score: IPL 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ 7 मैचों में आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं राजस्थान 7 मैचों में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है