India Weather Update: जानकारी के मुताबिक बर्फबारी की वजह से जोजिला दर्रा और मुगल रोड पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। साथ ही, कई जगहों पर रात के समय तेज आंधी और हवाएं चलीं और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे बागों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है